देहरादून, आपको बतादें कि संयुक्त मोर्चा उत्तराखंड के आवाह्न पर कल गुरूवार को 17 मार्च को एनपीएस कार्मिक एनपीएस का होली दहन किया जाएगा। संयुक्त मोर्चे करेगा कि राजस्थान तथा छत्तीसगढ़ राज्य की तर्ज पर उत्तराखण्ड राज्य में भी एनपीएस कार्मिकों के हित में ओपीएस की बहाली करें।
राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा, उत्तराखंड(NOPRUF) के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ० डी० सी० पसबोला ने कहा कि विगत वर्ष की तरह इस वर्ष भी होलिका दहन के दिन 17 मार्च को एनपीएस होली दहन कार्यक्रम प्रदेश भर में करने का निर्णय संयुक्त मोर्चा द्वारा लिया गया है। जिसमें प्रदेश के समस्त एनपीएस कार्मिक अपने परिवार जनों के साथ अपने-अपने क्षेत्रों में एनपीएस की प्रतियों का होली दहन कर पुरानी पेंशन योजना(OPS) की बहाली की मांग करेंगे।
17 मार्च को क्या करने जा रहे एनपीएस कार्मिक,पढ़े खबर

