लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मिलने दिल्ली पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल

देहरादून : उत्तराखंड में मुख्यमंत्री की कुर्सी को लेकर भाजपा में चल रही कयासों के सिलसिले को अब फैसले की ओर देखा जा रहा है कई नेता अब दिल्ली का रुख करते दिख रहे हैं। इसी कड़ी में विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल भी दिल्ली पहुंचे हैं। उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से शिष्टाचार भेंट कर उत्तराखंड की राजनीति मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। लोक सभा अध्यक्ष ने अग्रवाल को ऋषिकेश विधानसभा सीट से चौथी बार विधायक चुने जाने पर शुभकामनाएं दी हैं। इसके अलावा विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने दिल्ली पहुंचकर लोक सभा अध्यक्ष से बैठक की है। इस दौरान लोकसभा अध्यक्ष ने विधानसभा चुनाव में भाजपा को प्रचंड बहुमत मिलने व ऋषिकेश से चौथी बार विधायक चुने जाने पर प्रेमचंद अग्रवाल को अपनी बधाई व शुभकामनाएं दी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *