देहरादून : गौरतलब है कि बीते कई दिनों से फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार उत्तराखंड में हैं। आज शुक्रवार को अक्षय कुमार ने आईटीबीपी पहुंचकर विश्वस्तरीय वॉलीबॉल ग्राउंड का उद्घाटन भी किया है। इसी बीच आईटीबीपी जवानों के साथ सद्भावना मैच में भी हिस्सा लिया। फिल्म अभिनेता ने सैनिकों और अर्द्धसैनिकों की ओर से देश रक्षा के लिए किए जा रहे कर्तव्यपूर्ण कार्यों की सराहना की। इसके अलावा उन्होंने फिजिकल फिटनेस के बारे में भी डीटेल में बात की।
आपको बतादें कि अक्षय कुमार वर्तमान में दून में अपनी फिल्म की शूटिंग पर मौजूद है। आईटीबीपी के बुलावे पर वह सीमाद्वार स्थिति आईटीबीपी परिसर पहुंचे, जहां मेंटोर हिमवीर वाईब्ज वेलफेयर एसोसिएशन आईएफएस निधि श्रीवास्तव ने उनका स्वागत किया। इसके उपरांत अक्षय कुमार ने कैंप के खेल परिसर में वॉलीबॉल के विश्वस्तरीय मैदान का उद्घाटन किया।अक्षय कुमार मने कहा कि वो पहली बार शूटिंग पर उन्हें बहुत अच्छा लगा है। आज फिल्म की शूटिंग का आखिरी दिन रहा जिसपर ट्विंकल खन्ना भी शूट पर पहुंची।

