2024 तक यूपी में ग़रीबों के लिए क्या योजना लेकर आएगी यूपी सरकार ?

अब जबकि विस चुनावों में भाजपा सरकार को जबरदस्त जीत हासिल हुई है। जिन नतीजों के बाद से ही यूपी में प्रदेश के 15 करोड़ गरीबों को खुश करने में अभी भी कोई कमी नहीं आई है जिसके चलते ग़रीबों को मुफ्त राशन का वितरण लोकसभा चुनाव 2024 तक करने की तैयारी शुरू हो गई है। प्रदेश में यह योजना होली के बाद बंद की  खबर थी लेकिन इसे विस्तार देने की तैयारी राज्य सरकार कर रही है। इस संबंध में जल्द ही अंतिम निर्णय लिया जा सकता है। जनता को होली व दिवाली पर महंगाई से राहत देने के लिए एक-एक गैस सिलेंडर भी देने की तैयारी है। इसका प्रस्ताव खाद्य व रसद विभाग ने शासन को भेज दिया है।

 माना जा रहा है कि लाभार्थी वर्ग की वोटिंग ने जाति और धर्म के आधार पर वोटिंग पैटर्न को बदलने की शुरुआत कर दी है। सरकार अब डिलीवरी सिस्टम को और मजबूती से आगे बढ़ाएगी।15 करोड़ से अधिक लोगों को योगी सरकार ने पीएम आवास योजना के अंतर्गत घर, खाद्यान्न योजना के तहत मुफ्त राशन, शौचालय व उज्ज्वला योजना का लाभ दिया जाएगा। अब सरकार इस योजना को लोकसभा चुनाव 2024 तक विस्तार देने की तैयारी में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *