भारतीय रेलवे में सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी राहत दी हैं। खबर है कि अब यात्री अब अपने पीएनआर नंबर का इस्तेमाल कर यात्रा के दौरान व्हाट्सएप के जरिए ऑनलाइन फ़ूड डिलेवरी करा सकेंगे। रेल मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि अपनी ई-केटरिंग सेवाओं को ज्यादा ग्राहक- के लिए बढ़ाने के उदेश्य से रेलवे ने ये सुविधा दी है। इसके जरिए भारतीय रेलवे ने हाल ही में रेल यात्रियों के लिए ई-केटरिंग सेवाओं के ज़रिये भोजन ऑर्डर करने के लिए व्हाट्सएप का इस्तेमाल करने की सुविधा दी है। इसके लिए व्हाट्सएप नंबर +91-8750001323 शुरू हुआ है।शुरू में व्हाट्सएप संचार के ज़रिये ई-केटरिंग सेवाओं की दो चरण-कार्यान्वयन की योजना तैयार हुई थी। पहले चरण में, बिजनेस व्हाट्सएप नंबर लिंक www.ecatering.irctc.co.in पर क्लिक करके ई-केटरिंग सेवाओं को चुनने के लिए ई-टिकट बुक करने वाले ग्राहक को एक मेसेज आएगा। ग्राहक आईआरसीटीसी की ई-कैटरिंग वेबसाइट के माध्यम से सीधे स्टेशनों पर उपलब्ध अपनी पसंद के रेस्तरां से ऐप डाउनलोड करने की जरुरत के बिना ही भोजन बुक कर पाएंगे।
जरूरी खबर : इस नंबर के जरिए ट्रेन में ऑर्डर करिए खाना

