गौरतलब की है कि तुर्की और पड़ोसी देशों में भूकंप के झटके महसूस हुए हैं। नूर्दगी से 23 किलोमीटर पूर्व की तरफ झटके महसूस किए गए। इसका असर सीरिया तक देखा गया है जिसमें भूकंप की वजह से कई इमारतें ध्वस्त हो गयीं हैं। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 7.8 रही।
जानकारी के अनुसार, तुर्की में कम से कम 1000 लोग मारे गए हैं और करीब 2,300 लोग घायल हुए हैं। देश के उपराष्ट्रपति फिएट ओकटे का हवाला देते हुए बताया रिपोर्ट में बताया गया कि 10 शहरों में 1,700 से अधिक इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं हैं। वहीं, सीरिया में कम से कम 350 लोग मारे गए और 639 घायल हुए हैं। हो गए।
राष्ट्रपति बोले-
तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तईप एर्दोगन ने ट्वीट के माध्यम से कहा है कि भूकंप से प्रभावित क्षेत्रों में खोज और बचाव दलों को तुरंत भेजा गया। इस आपदा को एक साथ जल्द से जल्द और कम से कम नुकसान के साथ पार करेंगे।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भूकंप की घटना पर दुख जताया।

