उत्तराखंड के वित्त एवं संसदीय मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने बताया है कि सत्र ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में होगा। बजट तैयार करने के लिए 27 फरवरी तक लोगों से उनके तर्क मने गए हैं। राज्य के विकास से जुड़े बेहतर सुझावों को बजट में शामिल करने पर विचार भी होगा।
भाजपा प्रदेश कार्यालय में वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा है कि राज्य को भाजपा की डबल इंजन की सरकार का फायदा हुआ है। केंद्रीय बजट में उत्तराखंड का भी पूरा ध्यान रखा जा रहा है। बजट में किए गए प्रावधानों से उत्तराखंड को विशेष लाभ प्राप्त होगा। केंद्रीय करों में राज्य का अंश 25 प्रतिशत बढ़ा है।
गत वर्ष केंद्रीय करों में राज्य का अंश लगभग 9130 करोड़ था जो अब लगभग 11428 करोड़ हो जाएगा। राज्यों को 50 वर्ष के लिए दिए जाने वाले ब्याज मुक्त ऋण को एक वर्ष के लिए बढ़ाया गया है। अग्रवाल ने बताया कि सरकार ने बजट पर लोगों से सुझाव देने वकी भी अपील की है।

