आज वायनाड पहुंचेंगे राहुल और प्रियंका, 173 हुई मृतकों की संख्या, 219 घायल

केरल के वायनाड जिले में मंगलवार को मेप्पाडी के पास विभिन्न पहाड़ी इलाकों में आए भूस्खलन ने भारी तबाही मचा दी थी। इस प्राकृतिक आपदा के कारण अब तक 173 लोगों की मौत हुई है। जबकि 219 घायल हैं। यह आंकड़ा अभी और भी अधिक बढ़ने की आशंका है। भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों में सेना का राहत व बचाव कार्य जारी है। केरल के वायनाड जिले में भूस्खलन की घटनाओं में जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 173 हो गई है, 200 से अधिक लोग घायल भी हुए हैं। जिला प्रशासन ने बताया कि भूस्खलन में मरने वालों में 23 बच्चे और 70 महिलाएं शामिल हैं। वहीं, 100 शवों की शिनाख्त हो चुकी है। आपदा प्रभावित क्षेत्रों से निकाले गए 221 लोगों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है और उनमें से 91 का अब भी इलाज जारी है। केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने वायनाड भूस्खलन पर कहा, ‘यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना है, लोग मानसिक आघात से गुज़र रहे हैं, हमारी सरकार मदद के लिए सब कुछ कर रही है। मुख्यमंत्री ने सेना, वायुसेना से सहायता मांगी है, सेना के जवान वहां मौजूद हैं।

आज पहुंचेंगे राहुल -प्रियंका 

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज अपनी बहन कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ वायनाड जा रहे हैं। वह दिल्ली हवाई अड्डे पर पहुँच चुके हैं। कांग्रेस नेता वायनाड का दौरा करेंगे और निर्वाचन क्षेत्र की स्थिति का जायजा लेंगे।   उन्होंने पुल बना दिया है इसलिए हम इस जगह पर और मशीनें ले जा रहे हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *