देश में कोरोना के मामलें 4000 के पार,ओमीक्रॉन की संख्या भी बढ़ी

फिर से देश में कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी दर्ज हो रही है अधिकतर राज्यों में डेली संक्रमितों की संख्या में इजाफा हो रहा है। इसके अलावा इसका नया वैरिएंट ओमिक्रॉन ने भी देश में संक्रमण को और अधिक रफ्तार दे दी है। इसिस कड़ी में कई राज्यों में रात्रि कर्फ्यू लगा है वहीँ अब मुंबई और दिल्ली में कोरोना के मामले खतरनाक तरीके से बढ़ने लगे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक़,इन दो महानगरों में एक ही दिन में केस दोगुने हो गए। 
मुंबई में फूटा संक्रमण का बम –आपको बतादें कि मुंबई में बीते दिन बुधवार को कोरोना के मामलों का विस्फोट हुआ जिसके बाद यहाँ एक दिन में 2510 नए मामले आने से लोगों के साथ-साथ सरकार की भी चिंता बढ़ा दी है। वहीं राजधानी दिल्ली में भी स्थिति गंभीर हो गई है। एक दिन में 923 मामले आने से तीसरी लहर की आशंका बढ़ गई है। यहां संक्रमण दर भी 1.29 फीसदी दर्ज किया गया। इन सब के बीच पंजाब राज्य में भी ओमिक्रॉन वैरिएंट ने अपनी दस्तक दे दी है। वहीं ओमिक्रॉन के सबसे अधिक 252 मामले महाराष्ट्र में हैं, जबकि 238 मामलों के साथ राजधानी दिल्ली दूसरे स्थान पर है। वहीं गुजरात 97 मामलों के साथ तीसरे स्थान पर है।

मुंबई में धारा 144 हुई लागू –कोरोना की बढ़ती रफ्तार ने कई राज्य सरकारों की टेंशन बढ़ा दी है। खतरे को देखते हुए महाराष्ट्र सरकार ने मुंबई में आज से सात जनवरी तक के लिए धारा 144 लागू कर दिया है।

इन राज्यों में रात्रि कर्फ्यू – संक्रमण का ख़तरा लगातार बढ़ता जा रहा है जिस चिंता को देखते हुए कई राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों- महाराष्ट्र, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, हरियाणा, गुजरात और मध्यप्रदेश ने रात का कर्फ्यू लगा दिया है और कोविड प्रोटोकॉल के नए दिशानिर्देश भी लागू किए गए हैं। ताकि इसका बचाव और सुरक्षा पहले से किया जा सके। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *