देहरादून : केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों को बड़ी सौगात दी है। गडकरी ने ट्वीट कर इस बात को साझा किया है कि उत्तराखंड के बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में NH-309A पर उदियारी मोड़ से कांडा खंड के 2-लेन विन्यास के पुनर्वास और उन्नयन कार्य के लिए NH(O) वार्षिक योजना 2022-23 के तहत 348.56 करोड़ रुपए की लागत के साथ स्वीकृति दी गई।
सीएम धामी ने सवा करोड़ प्रदेशवासियों की तरफ से गडकरी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उत्तराखंड इसी तरह विकास की ओर आगे बढ़ता रहेगा।
प्रदेश को मिली 348.56 करोड़ की सौगात,सीएम ने जताया आभार

