देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खिलाड़ियों को खेल रत्न और प्रशिक्षकों को द्रोणाचार्य अवार्ड से पुरस्कृत किया साथ ही आज शुक्रवार इस कार्यक्रम में वर्ष 2019-20, 2020-21 एवं 2021-22 तक के देवभूमि उत्तराखण्ड खेल रत्न पुरस्कार, देवभूमि उत्तराखण्ड द्रोणाचार्य पुरस्कार, लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार एवं वर्ष 2021 एवं 2022 में राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक विजेता खिलाड़ियों और उनके प्रशिक्षकों को नकद पुरस्कार भी दिए गए हैं। पुरस्कारों के साथ ही वर्ष 2021 एवं 2022 के राष्ट्रीय स्तर के 168 पदक विजेता खिलाड़ियों एवं 42 प्रशिक्षकों को नकद पुरस्कार से सम्मानित किया और खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों को 2.08 करोड़ की धनराशि प्रदान की गई।
प्रदेश खेल रत्न पुरस्कार
- वर्ष 2019-20 के लिए बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन को पुरूस्कार
- वर्ष 2020-21 के लिए एथलेटिक्स चन्दन सिंह को।
द्रोणाचार्य पुरस्कार
- बैडमिंटन प्रशिक्षक धीरेन्द्र कुमार सेन को मिला
- वर्ष 2020-21 के लिए ताईक्वांडो प्रशिक्षक कमलेश कुमार तिवारी को सम्मान व् पुरूस्कार मिला।
- वर्ष 2021-22 के लिए तीरंदाजी प्रशिक्षक संदीप कुमार डुकलान
लाइफटाइम अचीवमेंट
- वर्ष 2021-22 का लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार सुरेश चन्द्र पांडे को एथलेटिक्स खेल में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया जाएगा।

