जल्द उत्तराखंड पहुँच रहे गृह मंत्री,होगा योजनाओं का शुभारंभ

देहरादून : प्रदेश में आगामी 31 मार्च को केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह आएंगे। जब सहकारिता विभाग की विभिन्न योजनाओं का शुभारंभ होगा और इसके लिए राज्य का सहकारिता विभाग कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप देने में लगा है।  

वहीं, केंद्रीय मंत्री के दौरे को देखते हुए कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कार्यक्रम एवं विभिन्न योजनाओं के शुभारंभ से संबंधित तैयारियों को लेकर विभागीय अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए हैं। प्रदेशभर की 670 न्याय पंचायतों में बहुउद्देशीय सहकारी समितियों का कम्प्यूटरीकरण का कार्य सफलतापूर्वक पूरा किया गया है।   खबर ये भी है कि प्रदेश के 95 एमपैक्सों में जन सुविधा केंद्र एवं जन औषधि केन्द्रों की स्थापना का शुभारंभ अमित शाह द्वारा किया जाएगा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *