नगर निगम पर लगाया लोगों की जान से खिलवाड़ का आरोप

तस्लीम अंसारी

राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध मुक्त भारत निर्माण ट्रस्ट ने आरोप लगाया कि नगर निगम हरिद्वार के अंतर्गत ज्वालापुर स्थित वार्ड नंबर 37 में जगह-जगह टूटे चेंबर के ढक्कन हादसों को न्योता दे रहे हैं।

संस्था के राष्ट्रीय सचिव आशु आज़म ने बताया कि नगर निगम के अधिकारियों को बार-बार अवगत कराने के बावजूद भी किसी प्रकार की कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है। उन्होंने कहा कि नगर निगम द्वारा अगर जल्द ही कार्रवाई नहीं की गई तो आम जनमानस को धरना प्रदर्शन के लिए विवश होना पड़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *