सुविधा: Coviself से अब घर बैठे करें कोरोना जांच

देश मे इस वक़्त कोरोना संक्रमण ने कोहराम मचा रखा है। हर दिन लाखों लोग इससे संक्रमित हो रहे हैं वहीं इससे मरने वालों का आंकड़ा भी बढ़ता जा रहा है।

ऐसे में शरीर मे इस बीमारी के लक्षण दिखने के बाद सबसे बड़ी समस्या टेस्टिंग को लेकर है। कई बार तो टेस्ट रिपोर्ट आने में हफ्तों लग जाते हैं।

यदि आप भी कोरोना जांच के लिए चिंतित हैं तो अब आपके लिए सुकून देने वाली खबर आयी है। अब आप घर बैठे कोरोना की जांच कर सकते हैं।

दरअसल आईसीएमआर ने घर पर ही कोरोना की जांच हेतु एक सेल्फ किट को अनुमति दे दी है। अब चंद मिनट में आप खुद अपनी जांच कर सकते हैं।

My Lab कंपनी द्वारा तैयार की गई कोविसेल्फ़ (Coviself) नामक किट बाजार में 250 रुपये में उपलब्ध होगी। इस किट की खासियत ये हैं कि इससे जांच करने में 2 मिनट का समय लगेगा। यदि संदिग्ध मरीज़ कोरोना नेगेटिव होगा तो 15 से 20 मिनट में परिणाम सामने आएगा। वहीं पॉजिटिव होने की दशा में परिणाम में मात्र 5 से 7 मिनट लगेंगे। किट को उपयोग करने की सारी विधि इसके पैकेट पर ही लिखी होगी।

वहीं आईसीएमआर ने सलाह दी है कि इस कीट से पॉजिटिव आने पर मरीज़ को डॉक्टर से परामर्श लेकर अपना इलाज शुरू कराना चाहिए। वहीं यदि रिपोर्ट नेगेटिव आने पर भी व्यक्ति को कोरोना के लक्षण दिखाई दें तो उस स्थिति में RT-PCR टेस्ट अवश्य कराएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *