Black Fungus: राज्य में ब्लैक फ़ंगस को महामारी घोषित किया

राज्य में ब्लैक फ़ंगस ( म्यूकरमाइकोसिस) Black fungus के मामले बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे में इसके उपचार व बचाव के लिए राज्य सरकार ने इसे महामारी घोषित कर दिया है।

स्वास्थ्य सचिव डॉ पंकज कुमार पांडेय ने एक आदेश जारी कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राज्य में कोविड-19 संक्रमण के प्रभाव के कारण ब्लैक फ़ंगस के मरीज़ों की संख्या में निरंतर वृद्धि हो रही है। यह बीमारी कोरोना के साइड इफ़ेक्ट के रूप में सामने आयी है।

उन्होंने बताया कि ब्लैक फंगस व कोविड-19 के एकीकृत व समन्वित इलाज के दृष्टिगत पहले से घोषित कोरोना महामारी के अंतर्गत ही ब्लैक फ़ंगस को भी सम्पूर्ण राज्य में महामारी घोषित किया गया है।

विदित है कि राज्य में ब्लैक फ़ंगस Black Fungus से ग्रसित कई मरीज़ सामने आ चुके हैं। अकेले एम्स ऋषिकेश में अब तक 61 मरीज़ मिले हैं जिनमें से 4 की मौत हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *