उत्तराखंड पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने आज लक्सर में निकाली तिरंगा यात्रा

लक्सर : आज उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष हरीश रावत  हरिद्वार जिले के खानपुर पहुंचे हैं। जहाँ उन्होनें आज दोपहर 12:30 बजे तुगलपुर खानपुर से खानपुर थाने तक महंगाई और बेरोजगारी के विरोध में तिरंगा न्याय यात्रा निकाली है जिसका शुरुआत हो चुकी है। 

राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने डोईवाला में पदयात्रा के समय भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा ,इससे पहले हरीश रावत ने देहरादून जिले के डोईवाला में भी पदयात्रा कर सरकार से पेराई सत्र से पहले नया गन्ना मूल्य घोषित करने की मांग की थी। और कहा था कि भाजपा सरकार महंगाई को नियंत्रण और रोजगार देने में नाकामयाब रही है। 

आज इस तिरंगा यात्रा में हरीश रावत ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं और किसानों को लेकर नगर में पदयात्रा की थी। ऋषिकेश रोड स्थित गुरुद्वारा लंगर हॉल से प्रारंभ हुई पदयात्रा नगर चौक, मिल रोड और मिल चौक आदि होते हुए निकली थी। पदयात्रा प्रारंभ होने से पहले कांग्रेस सेवा दल की ओर से ध्वजारोहण किया गया था। पदयात्रा के दौरान कांग्रेसियों ने महंगाई और बेरोजगारी को लेकर सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की। 

आज हरीश रावत द्वारा निकाली जा रही इस पदयात्रा के ज़रिए आम जनता के कई अहम् सवाल उठाए जा रहे हैं।  जिनमें महंगाई,रोजगार,गन्ना मूल्य,बिजली अन्य भी कई मुद्दे है। जिसकी वजह से प्रत्येक घर का बजट प्रभावित हो रहा है। रोजगार नहीं मिलने से प्रशिक्षित नौजवान दिशाविहिन हो रहा है। गन्ना किसानों को नया गन्ना मूल्य नहीं बताया जा रहा है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *