आज हरिद्वार में हुआ पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का अस्थि विसर्जन

हरिद्वार: गौरतलब है कि राजस्थान के राज्यपाल और यूपी में पूर्व मुख्यमंत्री रहे कल्याण  सिंह का लम्बी बिमारी के चलते हाल ही में निधन हुआ। जिसके उपरांत आज हरिद्वार के वीआईपी घाट पर स्व. कल्याण सिंह की अस्थियों का विसर्जन किया गया। अस्थियों के विसर्जन के दौरान लोग बसी घाट पर ‘जब तक सूरज चांद रहेगा, बाबू जी का नाम रहेगा’ और ‘जय श्री राम’ के नारे बोले गए। हज़ारों की संख्या में लोग वहां इकठ्ठे हुए। 

हरिद्वार के वीआईपी घाट पर आज उनके बेटे सांसद राजवीर सिंह उर्फ राजू भैया और उनके पोते राज्य मंत्री संदीप सिंह, उनकी धर्मपत्नी प्रेमलता, छोटे बेटे सौरभ, विधायक देवेंद्र सिंह लोधी, विधायक देवेंद्र राजपूत, विधायक अनीता लोधी, चरण सिंह , ब्लाक प्रमुख उदयवीर सिंह लोधी, उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद, भाजपा पार्षद दल के नेता सुनील गुड्डू और रोहित सभी उपस्थित थे। 
जैसा कि हम सभी जानतें हैं कि स्वर्गीय कल्याण सिंह का निधन लखनऊ के संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एसजीपीजीआई) में अगस्त में हुआ था,और चार जुलाई से वो अस्पताल में भर्ती थे। वह 89 वर्ष के थे।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कल्याण सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए प्रदेश में तीन दिन के राजकीय शोक और 23 अगस्त को सार्वजनिक अवकाश का ऐलान किया था। वहीँ उत्तराखंड सीएम ने भी प्रदेश में एक दिन का राजकीय शोक रखा था। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *