हरिद्वार ग्रामीण सीट पर बसपा ने नामांकन के अंतिम दिन बदला प्रत्याशी

हरिद्वार: सभी राज्यों में प्रत्याशियों की सूची जारी होने के साथ साथ नामांकन प्रक्रिया भी की जा रहीं हैं ,इसी  कड़ी में आज हरिद्वार में ग्रामीण हॉट सीट बसपा ने अपना प्रत्याशी नामांकन के अंतिम बदला है।  नामांकन के अंतिम दिन पार्टी हाईकमान ने यहां पूर्व में बनाए गए प्रत्याशी डॉ. दर्शन लाल शर्मा की जगह अब यूनस अंसारी को अपना प्रत्याशी घोषित किया है।

इस बात की जानकारी बसपा के प्रदेश प्रभारी नरेश गौतम ने दी है। हरिद्वार की  इस सीट पर कांग्रेस के प्रत्याशी पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की बेटी अनुपमा रावत व भाजपा के प्रत्याशी कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरावरानंद भी चुनाव लड़ेंगें। आने वाले 14 फरवरी को राज्य में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होगा। जिसके नतीजे 10 मार्च को घोषित किए जाएंगें .

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *