हरिद्वार में 22 साल के युवक की निर्मम हत्या,गुप्तांग कटा शव बरामद 

हरिद्वार: आज शनिवार को हरिद्वार के औद्योगिक क्षेत्र सिडकुल में युवक की बेरहमी से हत्या का मामला सामने आया है जिसमें युवक के गुप्तांग को नोच कर मारने जैसी निर्मम हत्या की गई है। इस हत्या से सनसनी फैल गई है। युवक का शव सड़क किनारे एक खाली प्लॉट में पड़ा मिला है। चौंकाने वाली बात यह है कि उसके पूरे शरीर पर कहीं कोई निशान नहीं है, केवल गुप्तांग को नोचा गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। इस मामलें की जांच में पुलिस लग गई है। 

आज शनिवार सुबह तड़के ही किसी ने पुलिस को सूचना दी कि डेंसो चौक के पास सड़क किनारे एक युवक पड़ा हुआ है। पुलिस ने युवक को देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी। युवक के शरीर पर कहीं कोई निशान नहीं नजर आया। उसका गुप्तांग बुरी तरह जख्मी था।   इस मृतक युवक की पहचान अभी नहीं हो पाई है।  पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भिजवा दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *