महंगाई की मार आम जनता की जेब लगातार खाली कर रही है कभी पेट्रोल डीज़ल के दामों से तो कभी एलपीजी गैस सिलेंडर से। आज की ताज़ा मिली खबर के मुताबिक़ शनिवार गैस सिलेंडर के दामों में वृद्धि का एक और जोरदार झटका लगा है। दरअसल, घरेलू गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाए जाने से एक बार फिर रसोई का बजट फिर डगमगा गया है। लेकिन इस हफ्ते पेट्रोल-डीजल के मोर्चे पर जनता को बीते एक महीने से स्थिरता मिली है। इसमें कोई अभी तक बढ़ोतरी नहीं की गई है। गैस कंपनियों ने घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में 50 रुपये का इजाफा किया है। इसके बाद राजधानी दिल्ली में 14.2 किलोग्राम के एलपीजी सिलेंडर का दाम 999.50 रुपये हो गया है। नई दरें आज सात मई से लागू कर दी गई हैं।
22 मार्च को बढ़े थे सिलेंडर के दाम
गौरतलब है कि इससे पहले मार्च महीने में भी घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में बढ़ोतरी की गई थी, जिसके बाद दिल्ली में इसका दाम बढ़कर 949.50 रुपये पर पहुंच गया था। बता दें कि पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के बाद पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के दामों में जो बढ़ोतरी शुरू हुई थी
सिलेंडर होता है जीएसटी के अंतर्गत –
यह जीएसटी के अधीन होता है और इसमें पूरे देश में एक ही टैक्स लगता है और वो सरकार को मिलता है। सरकार ने रसोई गैस को 5 फीसदी वाले स्लैब में शामिल किया है, जिसमें 2.5 फीसदी टैक्स केंद्र सरकार और 2.5 फीसदी हिस्सा राज्य सरकार को मिलता है।

