बहादराबाद में हरियाणा के तीन यात्रियों का भीषण एक्सीडेंट,3 की मौत

हादराबाद थाना क्षेत्र में बीते दिन रविवार देर रात हरियाणा से हरिद्वार आ रही कार ट्रक से जा भिड़ी और खतरनाक हादसा हो गया। इस हादसे में कार में बैठे चारों लोग बुरी तरह घायल हुए और उन्हें  अस्पताल ले जाय गया। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कार दिया। एक घायल की स्थिति गंभीर है। 

पुलिस ने बताया है कि बीती रात रविवार को हरियाणा के रेवाड़ी से विनय कुमार, हेमंत यादव, रोहित और दीपक कार से हरिद्वार आ रहे थे। बदराबाद थाना क्षेत्र में पहुंचते ही रघुनाथ मॉल के पीछे हाइवे पर कार की रफ्तार तेज होने के कारण घुमाव पर डिवाइडर से टकराई और यात्री  घायल हो गए।  जिन्हें आनन फानन में अस्पताल ले जाया गया।  थाना प्रभारी नितेश शर्मा ने बताया कि मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *