चारधाम यात्रियों से दुर्व्यवहार करना पड़ा भारी,पुलिसकर्मी निलंबित

बड़कोट : चारधाम यात्रा में हज़ारों लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं का जमावड़ा आ रहा है वहीँ आज बड़कोट में यात्रियों के साथ अभद्रता करने  पर एक पुलिसकर्मी को इसका हर्जाना भारी पद गया जिसके चलते उस पुलिसकर्मी को सस्पेंड कर दिया गया है। पुलिस महानिदेशक ने मामको संज्ञान में लिया और पुलिस कर्मी को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के आदेश दे दिए । 

दरअसल,आपको बतादें की आज शनिवार को उत्तरकाशी के बड़कोट में पुलिसकर्मी द्वारा यात्रियों को परेशान किए जानों को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो का पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने तुरंत संज्ञान लिया और उपरोक्त प्रकरण की जांच कराए जाने के लिए पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी को निर्देशित किया था।

जांच में पुलिस कर्मी थाना बड़कोट मामले में दोषी मिलने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित  कर दिया गया है। पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने कहा कि सुरक्षित एवं सुगम यात्रा के लिए उत्तराखंड पुलिस कटिबद्ध है।चारधाम यात्रा के दौरान पुलिस ‘अतिथि देवो भवः’ की को ध्यान में रखकर काम में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *