रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर के बेटे की हत्या,मचा बवाल 

यूपी में आए दिन आपराधिक वारदातों का होना आम होता जा रहा है आज ये खबर गाजियाबाद जिले के टीला मोड़ थाना इलाके की है। दरअसल,दिल्ली पुलिस से सब इंस्पेक्टर के पद से रिटायर दरोगा कुंवरपाल के बेटे वरुण की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है।  ये घटना मंगलवार देर रात की बताई जा रही है। पुलिस ने मामलें में कहा है कि वरुण अपने दोस्तों के साथ एक होटल पर खाना खाने के लिए घर से गया था। वहां पर गाड़ी पार्किंग को लेकर दूसरे युवकों से विवाद हुआ और कहासुनी के बाद मामला काफी बढ़ता गया और उसकी पीट पीटकर हत्या कर दी। आरोप है कि कार सवार युवकों ने वरुण को पीट-पीटकर मौके पर ही मार दिया। इसका वीडियो वायरल भी वायरल हो गया है। थाना पुलिस ने वरुण के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फरार आरोपियों की पुलिस तलाश जारी है। सेवानिवृत्त दरोगा ने टीला मोड़ थाने में अज्ञात युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर दरोगा के परिवार और रिश्तेदारों ने टीला मोड़ थाने का घेराव किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *