आज भगवन श्री कृष्णा के गोवर्धन पर्व को बड़े ही हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है। अन्नकूट के पावन पर्व पर आज बुधवार को दोपहर 12.01 बजे विधि-विधान के साथ गंगोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद हो गए हैं। मां गंगा की भोगमूर्ति सेना के बैंड और पारंपरिक ढोल-दमाऊं की अगुवाई में मुखबा के लिए रवाना हुई।
आज बुधवार को मां गंगा की डोली यात्रा मार्कंडेय पुरी स्थित चंडी देवी के मंदिर में रात्रि विश्राम करेगी। गुरुवार को मां गंगा की भोगमूर्ति मुखबा स्थित गंगा मंदिर में स्थापित होगी। शीतकाल में श्रद्धालु मां गंगा के दर्शन व पूजा अर्चना मुखबा में ही होगी। पूजा अर्चना के दौरान गंगा मां के जयकारों से पूरा धाम से हुआ। तय मुहूर्त में दोपहर 12.01 बजे मंदिर के भीतर अखंड ज्योति के साथ मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए।

