बड़ी खबर : फिर होने वाला है भारतीय करंसी में बदलाव 

दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज बुधवार को प्रेस वार्ता करके केंद्र सरकार से एक अपील की है। केजरीवाल ने कहा है कि भारतीय रुपये पर गांधीजी के साथ लक्ष्मी-गणेश की फोटो भी होनी चाहिए। इसे सुख समृद्धि आएगी और पूरे देश को उनका आशीर्वाद प्राप्त होगा। उन्होंने कहा कि नए नोटों से इसकी शुरूआत हो सकती है। इसके लिए वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र भी लिखना चाहते हैं।  

अरविन्द केजरीवाल ने ये भी कहा है कि देश की अर्थव्यवस्था का बुरा हाल है डॉलर के मुकाबले रुपया कमजोर होता जा रहा है। आम आदमी पर इसका असर साफ नजर आ रहा है। इसकी मार आम आदमी को भुगतनी पड़ रही है। हम चाहते हैं कि भारत अमीर देश बने, लोग अमीर बने। इसके लिए हमें कई सारे कमद उठाने पड़ेंगे। हमें बड़ी तादाद में अस्पतालों का निर्माण करना है, स्कूल खोलने हैं। इंफ्रास्ट्रक्चर को भी विकसित करना है,लेकिन हम ये सब तभी कर सकते है जब  जब हम पर भगवान का आशीर्वाद होगा।  जब देवी देवताओं का आशीर्वाद हो तो नतीजे आने लगते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *