विधायकी भी गई और ढाई करोड़ रुपये पर भी लगी रोक

सपा विधायक अब्दुलाह की सजा के बाद उनकी विधायकी भी गई  नई गाज गिरी है  विधायकी जाने के बाद अब्दुल्ला आजम की विधायक निधि पर रोक लगा दी गई है। अब्दुल्ला आजम ने विकास कार्य के लिए जो लगभग 2.5 करोड़ रुपये के प्रस्ताव भेजे थे और उनपर भी रोक लग गई है। शासन स्तर से निर्देश मिलने या अब उपचुनाव होने के बाद नया विधायक बनने की स्थिति में अब्दुल्ला की निधि उसे स्थानांतरित की जाएगी। 

2022 का विधानसभा चुनाव जीतने के बाद स्वार के सपा विधायक अब्दुल्ला आजम को तीन करोड़ की विधायक निधि मिली थी। इसको लेकर अब्दुल्ला आजम ने दो बार में प्रस्ताव डाले थे और 17 जनवरी को और उसके बाद फरवरी माह में संशोधित प्रस्ताव दिया था। इस बीच मुरादाबाद कोर्ट ने उनको छजलैट प्रकरण के मुकदमे में दो साल की सजा सुनाई थी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *