भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चनयकर्ता चेतन शर्मा ने स्टिंग ऑपरेशन के बाद अपने पद को छोड़ दिया है। यानी की उन्होंने इस्तीफ़ा देदिया है। आपको बतादें कि ऑपरेशन में चेतन शर्मा ने भारतीय टीम और खिलाड़ियों से जुड़े कई बड़े किए हैं। इसके बाद वह लगातार विवादों का हिस्सा बनें हुए हैं। अब उन्होंने भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम की चयन समिति के अध्यक्ष का पद त्याग पत्र दे दिया है। चेतन शर्मा ने अपने अपना इस्तीफा बीसीसीआई सचिव जय शाह को दिया है और उनका इस्तीफा स्वीकार भी कर लिया गया है। उन्हें सात जनवरी 2023 को दूसरी बार भारतीय टीम की चयन समिति का अध्यक्ष बनाया गया था। और अब एक माह बाद ही उन्हें अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा,आपको बतादें कि चेतन दो बार भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता बने हैं, लेकिन दोनों बार अपना कार्यकाल पूरा नहीं हो पाया।
चेतन शर्मा ने एक टीवी चैनल के स्टिंग ऑपरेशन में विराट कोहली और सौरव गांगुली के रिश्ते से लेकर खिलाड़ियों के इंजेक्शन लेने तक के कई मामलों पर खुलासा किया था। चेतन शर्मा ने कहा था कि भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी 80 प्रतिशत फिट होने पर इंजेक्शन लेते हैं और 100 प्रतिशत फिट हो जाते हैं। इन इंजेक्शन में ऐसी दवा होती है जो डोप टेस्ट में भी सामने नहीं आ पाती है।नकली फिटनेस के लिए इंजेक्शन लेने वाले इन सभी खिलाड़ियों के पास बाहर भी डॉक्टर रहते है।

