अगवा किया और ज़िंदा जला दिया,बजरंग दल घेरे में 


हरियाणा : राजस्थान की सीमा से सटे लोहारू कस्बे के गांव बारवास की बणी में आज गुरुवार सुबह लावारिस हालात में दो ज़िंदा जाली लाशें मिलीं। जो दो युवकों के कंकाल बताए जा रहे हैं। ग्रामीणों ने गुरुवार सुबह बणी के अंदर जली हुई बोलेरो के बारे में सूचना डायल 112 पर दी। इसके बाद लोहारू के डीएसपी और पुलिस मौके पर पहुंची। बोलेरो की पिछली सीट पर दो लोगों के जली हुई हालत में सिर्फ कंकाल बचे थे। उस कार की नेम प्लेट जल चुकी है। पुलिस ने चेसिस नंबर से गाड़ी का पता लगाया है लेकिन मृतकों की पहचान राजस्थान के जिला भरतपुर के गोपालगढ़ पुलिस थानाक्षेत्र के गांव घाटमिका निवासी जुनैद और नासिर के रूप में हुई। मृतक के परिजनों ने फिरोजपुर झिरका सीआईए और बजरंग दल सदस्यों पर दोनों को अपहरण कर मारपीट के बाद जिंदा जलाकर उनकी हत्या का आरोप लगाया है। 

राजस्थान के भरतपुर जिले के गोपालगढ़ पुलिस थाने में मृतक के चचेरे भाई इस्माइल ने नासिर और जुनैद के अपहरण के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मृतक के भाई का आरोप है कि उसके दो चचेरे भाई नासिर और जुनैद दोनों अपनी बोलेरो से भोरू वास सीकरी ससुराल गए थे। बुधवार की सुबह छह बजे वह बोलेरो से लौट रहे थे। एसएचओ ने दोनों मृतकों की पहचान गांव घाटमिका निवासी नासिर और जुनैद के रूप में कर दी। इसके बाद मृतक के परिजनों को   खबर करके  बुलाया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *