वाराणसी : हाल ही में ज्ञानवापी मामले में कोर्ट में सुनवाई करने वाले मुस्लिम पक्ष के अधिवक्ता अभय नाथ यादव का बीते दिन रविवार रात निधन हो गया। अभय नाथ यादव ने मकबूल आलम रोड स्थित एक निजी अस्पताल में दुनिया को अलविदा कहा, ज्ञानवापी में सर्वे के दौरान अभय नाथ यादव ने कोर्ट कमिश्नर की भूमिका पर सवाल खड़ा करने के साथ ही तहखाने का वीडियो वायरल होने पर भी आपत्ति जताते हुए कोर्ट से जांच की मांग की।
आपको बतादें कि राखी सिंह समेत अन्य की याचिका पर सिविल जज सीनियर डिवीजन की अदालत में चलने वाली सुनवाई में अभयनाथ यादव मुस्लिम पक्ष के अधिवक्ता रहे। शुरुआत से ही उन्होंने अंजुमन इंतजामिया मसाजिद कमेटी का पक्ष बड़ी प्रमुखता से रखा। उन्होंने कमीशन की कार्रवाई की रिपोर्ट लीक होने पर भी आपत्ति जताई थी, रविवार को हार्ट अटैक आने पर परिजन उन्हें मकबूल आलम रोड स्थित निजी अस्पताल ले गए, यहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।अभयनाथ यादव के निधन से पूरे कचहरी में शोक की लहर है।

