Big Breaking: जमशेदपुर में टाटा स्टील प्लांट में लगी भीषण आग,कई घायल 

जमशेदपुर :  अभी शनिवार को कुछ ही देर पहले झारखंड के जमशेदपुर में टाटा स्टील के कोक प्लांट में बड़ा हादसा होने की खबर मिली है। जिसमें  टाटा स्टील के कोक प्लांट में  भीषण आग लगी है। दमकल की कई गाड़ियों को मौके पर पहुँच गयीं है। बताया गया है कि आग में झुलसकर कुछ लोग घायल हो गए। इस घटना पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी ट्वीट किया। उन्होंने पूर्वी सिंहभूम की डिप्टी कमिश्नर को टैग करते हुए कहा, “जमशेदपुर में टाटा स्टील प्लांट में ब्लास्ट होने की खबर मिली है। जिला प्रशासन, टाटा स्टील प्रबंधन के साथ सामंजस्य बनाकर घायलों के त्वरित इलाजके लिए भेज रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *