प्रदेश में जंगल जले,दो की मौत 

प्रदेश में बीते दिन बुधवार को वनाग्नि की तीन घटनाएं रिपोर्ट हुईं हैं। वनों में आग की तीनों घटनाए कुमाऊं में हुई है। आग लगने की यह घटनाएं अल्मोड़ा और नैनीताल वन प्रभाग के आरक्षित वन क्षेत्र की है। 2.2 हेक्टेयर वन क्षेत्र पर प्रभाव हुआ है। जबकि 6600 रुपये की आर्थिक क्षति हुई है। 

मुख्य वन संरक्षक वनाग्नि एवं आपदा प्रबंधन निशांत वर्मा ने इस मामलें में बताया है कि प्रदेश में अब तक वनाग्नि की कुल 126 घटनाएं दर्ज की गयीं हैं . जिसमें 188.4 हेक्टेयर वन क्षेत्र को प्प्रभाव पड़ा है। 
पौड़ी के चौबट्टाखाल क्षेत्र में जंगल की आग में झुलसने के कारण हुई दो युवकों की मौत के मामले में वन मुख्यालय के स्तर पर भी रिपोर्ट तलब की गई है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *