वाराणसी : वाराणसी के काशी विद्यापीठ रोड स्थित अन्नपूर्णा ग्रैंडयोर अपार्टमेंट में गुरुवार की रात भीषण आग लग गई। बिल्डिंग के चौथे फ्लोर पर स्थित फ्लैट नंबर 401 से शुरु हुई आग ने आसपास के तीन और फ्लैट को अपनी चपेट में ले लिया। एक दर्जन गाड़ियों के साथ पहुँचे अग्निशमन कर्मी आग बुझाने के लिए देर रात तक मशक्कत करते रहे। जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा के अनुसार मौके पर हाइड्रोलिक फायर टेंडर भेजा गया, साथ ही एडीएम सिटी,सीएमओ भी घटनास्थल पर पहुंचे। अपार्टमेंट में फंसे 50 से ज्यादा लोगो को हाइड्रोलिक प्लेटफार्म के जरिये सुरक्षित बाहर निकाला गया।
विद्यापीठ रोड स्थित 10 मंजिला अन्नपूर्णा ग्रैंडयोर अपार्टमेंट में चार ब्लाक बने हैं, उसके दो ब्लाक B और C में लोग रहते हैं. B-ब्लाक के चौथी मंजिल पर व्यवसायी राजेश कुमार का परिवार रहता है. नवरात्रि की पूजा और खाना खाने के बाद उनका परिवार नीचे लॉबी में टहलने निकला था. इस बीच मंदिर में दिव्य ज्योति से उठी लपटों ने आग का विकराल रूप ले लिया. देखते ही देखते लपटों ने पूरे फ्लैट को अपनी आगोश मे ले लिया. तेज धमाके के साथ फटे सिलेंडर के विस्फोट से पूरा इलाका दहल गया।आग के विकराल रूप धरने की वजह से एसी के कंप्रेसर और सिलेंडर के फटने की आवाज से फ्लैट में रहने वाले दहशत में आ गए. आग लगने की सूचना पर दमकल की 6 गाड़िया तुरंत मौके पर पहुंच गई औरआग भुजाने में जुट गई।
वाराणसी में बहुमंज़िला इमारत में लगी भीषण आग,राहत व बचाव का काम जारी

