बुलंदशहर: दीवार गिरने से एक बच्चे की मौत,10 घायल 

यूपी के बुलंदशहर के जहांगीरपुर इलाके में गोविला गांव में नेता पाठशाला गुरुकुल का निर्माण चल रहा था। रविवार रात को गुरुकुल निर्माण को लेकर रामकथा का आयोजन किया गया। इसमें वृंदावन स्थित नेतिया गुरुकुल से 10 बच्चों को लाया गया था। बीते दिन रविवार रात को संचालक शशिकांत रामकथा कर रहे थे, इस दौरान करीब 12 बच्चे और 15 -16 ग्रामीण उपस्थित रहे।बीते दिन रात को करीब 8 बजे तेज आंधी-बारिश बेहद तेज़ आई। ऐसे में निर्माणाधीन इमारत की दीवार टूट कर गिरने लगी। इमारत के अंदर बैठे ग्रामीण और बच्चे वहां से भागने लगे, लेकिन कुछ बच्चे एक कमरे में रह गए थे। कमरे के ऊपर लगी सीमेंट की टीन नीचे गिर गई। 
इसमें मूल रूप से झारखंड के रांची में थाना अनगढ़ा निवासी चन्दन वेदिया (14) पुत्र सोहरिया वेदिया नीचे दब गया।12 वर्षीय श्याम सुंदर, जम्मू कश्मीर निवासी 12 वर्षीय जगतगुरु, बिहार निवासी 13 वर्षीय आयुष तिवारी, 13 वर्षीय श्रवण कुमार वृंदावन गुरुकुल के बच्चे घायल हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *