आगरा में द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया की आगरा शाखा के उपाध्यक्ष सीए विवेक अग्रवाल की बेटी केती अग्रवाल (5 वर्ष) की मृत्यु बीते दिन गुरूवार को 8:30 बजे हो गई। लेकिन केटी मरने के बाद भी अब अपनी आँखों से दुनिया देखेगी। नार्थ विजय नगर कॉलोनी निवासी विवेक अग्रवाल ने बेटी की आंखें दान करने का फैसला लिया और एसएन मेडिकल कॉलेज के नेत्र रोग विभाग को इसकी जानकारी दी।
आपको बतादें कि नेत्र रोग विभाग की कॉर्निया प्रभारी डॉ. शेफाली मजूमदार के निर्देशन में टीम ने नेत्रदान की प्रक्रिया करवाई जिसके बाद द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स की आगरा शाखा के अध्यक्ष सीए गौरव बंसल, सचिव गौरव सिंघल, आगरा सिकासा अध्यक्ष साक्षी विवेक जैन, कोषाध्यक्ष आयुष गोयल, कार्यकारिणी सदस्य अजय जैन, सौरभ नारायण सक्सेना आदि ने उपाध्यक्ष विवेक अग्रवाल की पुत्री के अचानक निधन पर शोक जताया है।इसके अलावा नेत्र बैंक प्रभारी डॉ. शेफाली मजूमदार ने बताया कि नेत्रदान का प्रकल्प वर्ष 2005 से जारी है और इसमें गति 2015 से आई। 200 लोगों के नेत्रदान से 400 कॉर्निया प्राप्त हुईं।

