भारत-चीन सीमा पर उत्तराखंड का बेटा शहीद हुआ है ,जो कि प्रदेश के आईटीबीपी में असिस्टेंट कमांडेंट पद पर तैनात थे। शहीद बेटे टीकम सिंह नेगी का पार्थिव शरीर आज देहरादून पहुंचेगा और देहरादून जिले के सेलाकुई क्षेत्र के रहने वाले थे। उनकी शहादत की सही वजह अभी सामने नहीं आई है बीते दिन सोमवार को शहादत की खबर मिलने से गांव राजावाला में मातम का माहौल है।
प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण उनके आवास पहुंचे और परिवार का ढांढ़स बाँधा। राजावाला निवासी सेवानिवृत्त सूबेदार राजेंद्र सिंह नेगी के बेटे टीकम सिंह नेगी (34) आईटीबीपी में असिस्टेंट कमांडेंट थे। वह अपने पीछे पिता, पत्नी और तीन साल के बेटे को छोड़ गए हैं।

