आज से उत्तराखंड विधानसभा के पांचवे सत्र की शुरुआत होने जा रही है जिसकी शुरुआत अभी राज्यपाल के अभिभाषण से हुई है। जिसमें राज्यपाल ने सरकार के विकास कार्यों के ब्योरे के साथ ही भविष्य के लिए प्रस्तावित योजनाओं को कहा।ग्रामीण क्षेत्रों में 4जी और 5G मोबाइल नेटवर्क व हाई स्पीड ब्रॉडबैंड की सुविधा देने के साथ ही मिशन मायापुरी के अंतर्गत हरिद्वार को योग की अंतरराष्ट्रीय राजधानी और विश्व में आध्यात्मिक पर्यटन के लिए सबसे बड़े स्थल के रूप में बदलने जैसे अहम् बातो को कहा।
विधानसभा सत्र के मद्देनजर विधानसभा व आसपपास के क्षेत्र में सुरक्षा, कानून व्यवस्था सुनिश्चित कराने लेकर जिलाधिकारी डॉ0 आर राजेश कुमार की ओर से विधानसभा परिसर के चारों ओर 300 मीटर की परिधि में तत्काल प्रभाव से धारा- 144 लागू कर दी थी। इस दौरान यहां लोगों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आज इस विषय पर मीडिया को जिलाधिकारी डॉ. आर राजेश कुमार ने बताया है कि विधानसभा सत्र के दौरान तीन सौ मीटर की परिधि में कोई भी व्यक्ति, लाठी, हाकी, स्टिक, तलवार अथवा अन्य कोई तेज धार वाला अस्त्र, बम और अन्य किसी प्रकार के बारूद वाले अस्त्र जिसका प्रयोग हिंसा के लिए किया जाता हो को लेकर नहीं चलेगा।
राज्यपाल ने अपने अभिभाषण में क्या बोला ?-
राज्यपाल का अभिभाषण समाप्त हो गया है। अब 3:00 बजे से सदन की कार्यवाही शुरू होगी। राज्यपाल ने अभिभाषण में नए लक्ष्यों का संकल्प लिया।
– प्रदेश में हिम प्रहरी योजना के तहत भूतपूर्व सैनिकों और युवाओं को अंतरराष्ट्रीय सीमा के निकटवर्ती जिलों में बचने के लिए सभी आवश्यक सहायता प्रदान की जाएगी।
– प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की तर्ज पर प्रदेश में मुख्यमंत्री किसान प्रोत्साहन निधि की शुरुआत की जाएगी।
-महिला स्वयं सहायता समूह की व्यावसायिक पहल को सहायता प्रदान करने के लिए एक विशेष कोष गठित किया जाएगा।

