देहरादून : चारधाम यात्रा पर अहम् खबर है कि यहां आने वाले श्रद्धालुओं के पंजीकरण सत्यापन के बाद ही उन्हें दर्शन करने का टोकन मिलेगा केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम जाने वाले श्रद्धालुओं का सत्यापन चार स्थानों पर होगा और साथ हीयात्रा के लिए लगभग 10 लाख श्रद्धालु अपना पंजीकरण अब तक हो चुके हैं। बता दें कि सरकार ने स्थानीय लोगों को पंजीकरण में छूट दी है साथ ही चारों धाम में दर्शन के लिए कतार प्रबंधन व्यवस्था लागू भी हो रही है। जिसमें श्रद्धालुओं को दर्शन के लिए लाइन में नहीं खड़ा होना पड़ेगा। पंजीकरण के आधार पर श्रद्धालुओं का दर्शन करने के समय का स्लॉट दिया जाएगा
10 लाख श्रद्धालुओं का हुआ पंजीकरण,ऐसे मिलेगा दर्शन का टोकन

