देहरादून में देर रात अशारोड़ी चौकी के पास कांवड़ियों से भरा एक ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई जिसमें सवार हादसे में 20 से ज्यादा कांवड़िये घायल हुए और खबर पाते ही चौकी प्रभारी आशारोड़ी और थानाध्यक्ष क्लेमेंट मौके पर जा पहुंचे। उन्होंने तुरंत घायलों को अस्पताल में भेजा गया और इलाज शुरू हुआ। जिसमें से तीन गंभीर व्यक्तियों को तत्काल मौके पर ही देहरादून की तरफ आ रही एक प्राइवेट एंबुलेंस से दून चिकित्सालय भिजवाया गया। हादसा रात में चालक की अचानक नींद की झपकी लगने से हुआ है। पुलिस को ये बात खुद चालक ने बताई है।
कांवड़ियों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी,20 घायल

