हाल-ए-बाजार : सेंसेक्स 66 हजार के पार बंद

घरेलू शेयर बाजार शुक्रवार को एक बार फिर रिकॉर्ड लेवल पर बंद हुआ है। जबकि पूर्व में सेंसेक्स और निफ्टी नए ऑल टाइम हाई पर थे और अब हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन सेंसेक्स 502.01 अंकों की बढ़त के साथ पहली बार 66,060.90 अंकों के लेवल पर बंद किया गया हुआ। निफ्टी भी 150.75 (0.78%) अंकों की बढ़त के साथ पहली बार 19,564.50 अंकों के लेवल पर बंद हुआ है। टीसीएस के शेयरों में पांच प्रतिशत जबकि टेक महिंद्रा के शेयरों में चार प्रतिशत की वृद्धि दिखी। शुक्रवार को बंधन बैंक ने इस वित्तीय वर्ष की पहली तिमाही के आंकड़े जारी किए जिसमें कंपनी का प्रॉफिट ऑफ्टर टैक्स पिछली बार के 887 करोड़ के मुकाबले घटकर 721 करोड़ रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *