टीवीएस मोटर कंपनी के इलेक्ट्रिक स्कूटर की बिक्री बढ़ी 

TVS Motor Company ने बड़ी घोषणा की है, नवंबर 2022 में TVS iQube इलेक्ट्रिक स्कूटर की 10,056 यूनिट्स की बिक्री दर्ज हुई है।  कंपनी एक साल पहले नवंबर 2021 में इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की सिर्फ 699 यूनिट्स बेचने में कामयाब हो पाई थी। iQube इस समय एकमात्र इलेक्ट्रिक स्कूटर है जो TVS बेचता पर है। इसे हाल ही में ज्यादा फीचर्स और ज्यादा राइडिंग रेंज की पेशकश करने के लिए अपडेट हुआ इसके अलावा TVS ने iQube के नए वैरिएंट्स भी सामने पेश किए है। TVS iQube का मुकाबला Ola S1, Bajaj Chetak और Ather 450X जैसे इलेक्ट्रिक स्कूटर शामिल है। 


आईक्यूब इलेक्ट्रिक सीरीज की नई रेंज को तीन अवतारों – iQube Standard, iQube S और iQube ST में लॉन्च किया था। ये वैरिएंट 3.4 kWh की टीवीएस मोटर डिजाइन की गई बैटरी स्पेसिफिकेशन के साथ आते हैं और एक बार फुल चार्ज पर 100-किमी ऑन-रोड रेंज देने में सक्षम हैं।टीवीएस का दावा है कि इसे फुल चार्ज होने में करीब सात घंटे का समय लगता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *