सफलतापूर्वक रवाना हुआ चंद्रयान 3, पढ़े कब करेगा लैंड?

आज भारत के लिए बेहद ख़ास और गौरव का दिन हैं क्यूंकि आज शुक्रवार 14 जुलाई को तीसरे चंद्र मिशन ‘चंद्रयान-3’ को लॉन्च कर दिया गया है। चंद्रयान-3 ने दोपहर 2:35 बजे चंद्रमा की तरफ बढ़ा।  इसे आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन स्पेस सेंटर से छोड़ा गया है। 615 करोड़ की लागत से बनाया गया है। मिशन करीब 50 दिन की यात्रा के बाद चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास लैंड करने की सम्भावना है। दक्षिणी ध्रुव पर लैंडर की सॉफ्ट लैंडिग होती है, तो भारत दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला विश्व का पहला देश कहलाएगा।वहीं, पी एम मोदी ने ट्वीट कर शुभकामनाएं दीं भी हैं।  इस गर्व के अवसर पर अंतरराष्ट्रीय कलाकार पद्मश्री सुदर्शन पटनायक ने भी अपने अंदाज में चंद्रयान-3 मिशन के लिए शुभकामनाएं दी । 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *