60 हजार के पार बंद हुआ Sensex,17850 पर Nifty

आज सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन आज शुक्रवार को शेयर मार्केट दिनभर के घटते बढ़ते रिकॉर्ड के बाद इजाफे पर बंद हुआ है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 163.11 अंकों (0.27 फीसदी) की बढ़त के साथ 60,048.47 के स्तर पर समाप्त हुआ है। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 30.25 अंकों (0.17 फीसदी) की तेजी के साथ 17,853.20 के स्तर पर बंद हुआ। यह सेंसेक्स-निफ्टी के बंद होने का उच्चतम स्तर है। पिछले सप्ताह सेंसेक्स 710 अंक या 1.21 फीसदी चढ़ा था। कारोबार के दौरान सेंसक्स 60333 और निफ्टी ने 17,947.65 का स्तर छुआ।आपको बतादें कि आईपीओ का बाजार भी अच्छी स्थिति में हैं।  इससे निवेशकों में भारी ख़ुशी है। 
दूसरी तिमाही के कंपनियों के अच्छे नतीजे आने के कयास हैं। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस की दो लहरों का सामना कर चुके देश की अर्थव्यवस्था मजबूती के साथ पटरी पर आती दिख रही है। सरकार लगातार उद्योगों का समर्थन करने रही है। वित्त वर्ष 2021-22 की पहली तिमाही में जीडीपी विकास दर 20.1 फीसदी रही। 
गौरतलब है कि सेंसेक्स पहली बार बीते दिन 60 हजार के पार खुला। यह 325.71 अंक या 0.54 फीसदी की तेजी के साथ 60211.07 के स्तर पर आया। निफ्टी 93.30 अंकों (0.52 फीसदी) की बढ़त के साथ 17916.30 के स्तर पर खुला है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *