उत्तराखंड की बेटी ने बढ़ाया देश का गर्व,गोल्डन गर्ल मानसी चीन में छाई 

गोल्डन गर्ल के नाम से  अपनी पहचान बनाने वाली उत्तराखंड की बेटी मानसी नेगी ने देश को गर्व करने का एक और मौका दिया है जहां मानसी ने चीन में चल रहे वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स में भारतीय टीम ने 20 किमी दौड़ स्पर्धा में कांस्य पदक हासिल किया। मानसी नेगी ने चीन में जबरदस्त प्रदर्शन किया।  गोल्डन गर्ल के नाम से मशहूर उत्तराखंड की बेटी मानसी नेगी ने देश का गौरव बढ़ाया है औरवर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स में भारतीय टीम ने 20 किमी दौड़ स्पर्धा में कांस्य पदक जीता। 

 कोच और प्रभारी खेल अधिकारी पौड़ी अनूप बिष्ट ने कहा कि मानसी ने अपने बेहतर प्रदर्शन से पूरे देश का नाम रोशन किया है। उन्होंने पूरी भारतीय टीम को पदक जीतने पर बधाई दी। बताया कि यह प्रतियोगिता आठ अगस्त तक होगी। मानसी ने इससे पहले भी गुवाहाटी में 11 से 15 नवंबर में आयोजित 37वीं नेशनल जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में अंडर-20 महिला वर्ग की 10 हजार मीटर वॉक रेस में स्वर्ण पदक हासिल किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *