प्रदेश में दूर हुआ बिजली संकट, आदेश जारी 

उत्तराखंड वासियों को सर्दियों के सीजन में बिजली संकट से नहीं जूझना पड़ेगा।  केंद्र ने छह माह के लिए 1589 मेगावाट बिजली दे दी है। केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण की तरफ से इस बारे में आदेश भी जारी कर दिया गया है। अब आगामी  एक अक्टूबर से बिजली मिलनी शुरू हो जाएगी। यूपीसीएल के एमडी अनिल कुमार ने जानकारी दी है कि केंद्र ने गैर आवंटित कोटे से एक अक्टूबर से 31 मार्च 2024 तक माहवार बिजली आवंटन का आदेश दिया है और अक्तूबर माह में 456 मेगावाट, नवंबर में 378 मेगावाट, दिसंबर में 78 मेगावाट, जनवरी में 169 मेगावाट, फरवरी में 195 मेगावाट और मार्च में 313 मेगावाट बिजली प्राप्त होगी। 

केंद्र ने अपने सेंट्रल पूल से चंडीगढ़, हिमाचल, जम्मू कश्मीर और उत्तराखंड को नार्दर्न ग्रिड से बिजली देने का ये आदेश जारी किया है। प्रदेश मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह से अक्तूबर के बाद प्रदेश में बिजली संकट की आशंका के बीच माहवार बिजली की मांग की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *