उत्तराखंड में UCC लागू करने की नियमावली लगभग तैयार, समीक्षा बैठक जल्द

उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता की नियमावली तैयार करने का काम आखिरी मोड़ पर आ गया है। सीएम पुष्कर सिंह धामी यूसीसी से संबंधित सभी 17 विभागों के साथ अगली 22 जुलाई को समीक्षा बैठक होगी। बैठक में यूसीसी नियमावली एवं क्रियान्वयन समिति के अध्यक्ष शत्रुघ्न सिंह और अन्य सभी सदस्य मौजूद रहेंगे।

उनके साथ गृह, राजस्व, पुलिस, विधायी समेत कई विभागों के प्रमुख अधिकारी यूसीसी कानून लागू करने की प्रक्रिया को लेकर विस्तृत चर्चा होगी। गृह विभाग के सचिव से प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाने, शादियों के पंजीकरण के लिए विशेष अभियान चलाने और कानून लागू करने से पहले यूसीसी एक्ट की 10 हजार कॉपियां प्रिंट करने जैसे अहम विषयों पर चर्चा होगी। यूसीसी को अक्तूबर तक लागू करने के बाद नवंबर 2024 से मई 2025 के बीच विशेष अभियान चलाकर उन सभी शादियों को पंजीकृत किया जाएगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *