सड़क पर उतरे कोंग्रेसी,क्यों किया सरकार के खिलाफ प्रदर्शन ?

गौरतलब है कि प्रदेश के उत्तरकाशी जिले के पुरोला नगर क्षेत्र में हरिमोहन नेगी को नगर पंचायत अध्यक्ष पद से हटाया गया था जिनपर कुछ अहम आरोप लगाए गए थे। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ता भारी संख्या में सड़कों पर आए और प्रदर्शन किया है। सरकार के विपक्ष में जुलूस निकालते हुए कांग्रेसियों ने कहा कि  हरिमोहन नेगी को द्वेष भावना से पद से हटाया गया है। वित्तीय अनियमितताओं, भ्रष्टाचार के आरोपों में सरकार ने पुरोला नगर पंचायत के अध्यक्ष हरिमोहन नेगी को बर्खास्त कर दिया है। इस पद को रिक्त घोषित हो चुका है। शासन ने यह निर्णय जिलाधिकारी और शहरी विकास निदेशालय की जांच व नेगी से जवाब मिलने के बाद ही लिया है।नगर पंचायत पुरोला के वार्ड नंबर 1, 2, 3 और 6 के सभासदों क्रमश: भुवनेश, सुषमा चौहान, धनवीरी चौहान और विनोद नौडियाल ने अध्यक्ष हरिमोहन नेगी पर वित्तीय अनिमितताओं का आरोप लगाते हुए शपथपत्र के साथ लिखित शिकायत डीएम और शहरी विकास निदेशालय को सौपी थी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *