रुद्रप्रयाग जिले के गौरीकुंड में भूस्खलन में लापता हुए 17 लोगों की खोज में रेस्क्यू टीम आज सुबह 5.30 बजे से शुरू हो गई थी एनडीआरएफ, एसडीआरएफ सहित अन्य संस्थाओं के जवान खोजबीन हो रही है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने कहा कि सुबह से क्षेत्र में हल्की बारिश हो रही है।
रुद्रप्रयाग में मौसम खराब है मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का गौरीकुंड दौरा रद्द कर दिया गया है। रुद्रप्रयाग देश के 10 सबसे अधिक भूस्खलन खतरे वाले जिलों में से है।जो की एक नंबर पर है। तीन-चार दशकों के दौरान जिले में भूस्खलन की वे बड़ी घटनाएं हैं, जिनमें हजारों लोग मारे गए या लापता हो गए।
सबसे अधिक भूस्खलन के डर वाले जिले –
दक्षिण जिला सिक्किम
पूरब जिला सिक्किम
कोझीकोडे केरल
रुद्रप्रयाग उत्तराखंड
टिहरी उत्तराखंड
थ्रीसूर केरल
राजौरी जम्मू-कश्मीर
पालक्कड़ केरल
पुंछ जम्मू-कश्मीर
मालाप्पुरम केरल

