राष्ट्रीय खेलों के तहत मंगलवार को महिला वर्ग की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा के क्वालिफिकेशन राउंड में देशभर की 45 निशानेबाजों ने अपना तेजस्वी प्रदर्शित किया है। इसमें आठ महिला निशानेबाजों ने फाइनल में जगह पक्की की। ये सभी आज (बुधवार) पदक जीतने के मकसद से निशाना लगाएंगी।हरियाणा की सुरुचि ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 585 अंक के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया। जबकि इसी राज्य की पलक ने 580 अंक के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया। दिल्ली की नियमिका राणा ने 576 अंक अर्जित कर तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं, दिल्ली, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश और पंजाब से एक-एक निशानेबाज शीर्ष आठ में जगह बनाने में सफल रही। वहीं, दिल्ली, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश और पंजाब से एक-एक निशानेबाज शीर्ष आठ में जगह बनाने में सफल रही।
आठ निशानेबाजों की आज पदक पर रहेगी नजर, आठ महिलाओं ने बनाई जगह
