पणजी : गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत मनोहर पर्रिकर के बेटे उत्पल पर्रिकर ने ऐलान किया है कि वह गोवा की पणजी विधानसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे। लेकिन उन्होंने भाजपा से कहा है कि अगर पार्टी किसी अच्छे प्रत्याशी को पणजी से टिकट देती है तो वो मैं इस सीट से चुनाव नहीं लड़ूंगा। बता दें कि भाजपा ने अतानासियो मॉन्सरेट को पणजी सीट से अपना प्रत्याशी बनाया है। अतानासियो पणजी सीट से मौज़ूदा विधायक भी हैं। भाजपा से इस्तीफ़ा देने के बाद उत्पल ने कहा कि मेरे पास और कोई विकल्प नहीं बचा था। इसलिए मैं इस्तीफ़ा दे रहा हूं। और अब मैं पणजी से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ूंगा। उन्होंने यह भी कहा है कि, मैंने भाजपा से इस्तीफ़ा ज़रूर दिया है लेकिन मैं पार्टी से अलग नहीं हुआ हूं। भाजपा हमेशा उनके दिल में रहेगी ,और उन्होंने यह भी कहा कि इस्तीफा एक औपचारिकता थी, क्योंकि मेरे पास दूसरा कोई विकल्प नहीं था।
उत्पल ने कहा कि उन्हें टिकट नहीं दिया जाना 1994 की उस स्थिति के समान है, जब उनके पिता मनोहर पर्रिकर को भी पार्टी से बाहर निकालने कीसाज़िश की गई थी। उस समय मेरे पिता को इसलिए बाहर निकाला नहीं जा सका था क्योंकि उनके पास गोवा की जनता का अपार समर्थन था। उन्होंने कहा कि मेरे पिता के विरोधी लोगअब भी पार्टी में ऊंचे पदों पर बैठे हैं और वो नहीं चाहते कि मैं पार्टी में रहूं। लेकिन मैं भाजपा का हमेशा सम्मान करता तथा और करता रहूंगा।साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि मेरे राजनैतिक भविष्य की कोई चिंता ना करे, गोवा की जनता पर मुझे पूर्ण विश्वास है और जनता ही मेरे भविष्य का फ़ैसला करेगी।

