अभी कुछ ही दिन पहले केंद्र सरकार द्वारा सेना भर्ती को लेकर बड़ी योजना अग्निपथ भर्ती योजना का एलान हुआ जिसके बाद इसपर हंगामा बरपा है। केंद्र की उतारी गई अग्निपथ योजना का देश के कई राज्यों में विरोध हो रहा है। जसिके चलते आज गुरूवार को इसका बड़ा असर बिहार में देखा गया है वहीँ दूसरी तरफ युवाओं ने हरियाणा में गुरुग्राम-जयपुर हाईवे को जाम लगाया और कई जगह युवा रेलवे ट्रैक पर भी उतरे हैं और ट्रेनों की आवाजाही को रोक दिया है। बिहार के कई स्टेशनों पर ट्रेन पर पथराव भी हुए।
बिहार के कैमूर में ट्रेन में लगाई आग
अग्निपथ योजना को लेकर आक्रोश इतना भड़क गया कि युवाओं ने कैमूर में एक ट्रेन में आग लगा दी है। हालांकि इस दौरान पुलिस सतर्क दिखी और आनन-फानन में आग को बुझाया गया नहीं तो कोई बड़ी घटना घट सकती थी।बिहार में एनएच 83 पर आग जलाई है यहां थोड़ी देर के लिए यातायात व्यवस्था बंद की गई है। छात्रों के विरोध के चलते गया-पटना मुख्य मार्ग पर आवागमन थोड़ी देर के बंद हुआ है।
क्यों हुए युवा आक्रोशित ?-
प्रदर्शन करने वाले युववाओं का कहना है कि ये योजना का क्या फायदा पहले जैसी भर्ती हो क्यूंकि हम इस चार साल की नौकरी के बाद कहां जाएंगें ? टूर ऑफ ड्यूटी (टीओडी) को वापस लिया जाए और परीक्षा पहले की तरह आयोजित की जाए। कोई भी सेना में सिर्फ 4 साल के लिए नहीं जाएगा।
जहानाबाद में प्रदर्शन कर रहे एक अन्य प्रदर्शनकारी ने कहा कि केवल 4 साल काम करने के बाद हम कहां जाएंगे? 4 साल की सेवा के बाद हम बेघर हो जाएंगे। इसलिए हमने सड़कों को जाम कर दिया है, देश के नेताओं को अब पता चल जाएगा कि लोग जागरूक हैं। वहीं एक अन्य प्रदर्शनकारी ने कहा कि हम सशस्त्र बलों में शामिल होने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं। महीनों के प्रशिक्षण और छुट्टी के साथ 4 साल की सेवा कैसी होगी? सिर्फ 3 साल के प्रशिक्षण के बाद हम देश की रक्षा कैसे करेंगे? सरकार को वापस लेनी होगी यह योजना।

